{"_id":"6089a9548ebc3ea1d86736f3","slug":"death-corona-auraiya-three-positive-auraiya-news-knp625858120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की मौत, 147 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की मौत, 147 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुधवार को कोरोना संक्रमण से दो वृद्ध महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। 147 और संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी 64 वर्षीय वृद्धा, मुरादगंज के गांव सेंगनपुट्ठा निवासी 70 वर्षीय महिला और चांदपुर बिरुहनी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हुई है।
मृतकों की संख्या 82 हो गई है। कुल संक्रमित 7298 हो गए हैं। बुधवार को 100 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। अब ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 5095 हो गई है। एक्टिव केस 2121 हैं। बताया कि जिले के बाहर के 20 अस्पतालों में 22 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
जबकि कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 33 है। बताया कि हॉटस्पाट 315 हैं। अब लखनऊ लैब से 1145 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सैंपल बढ़ाए जाएं।