फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death came after touching, everything was due to Hari's grace

Auraiya News: छूकर निकली मौत, सब हरि की रही कृपा

Wed, 03 Jul 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Death came after touching, everything was due to Hari's grace
अजीतमल। हाथरस में मंगलवार को साकार विश्व हरि के सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ के बाद मौत के बीच से सुरक्षित लौटे अजीतमल क्षेत्र के लोगों ने अपनी व्यथा सुनाई। उनसे बात करके एक बात तो साफ दिखाई दी कि साकार विश्व हरि के अनुयायियों में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी उनके प्रति पूरी आस्था दिखाई दी। हालांकि घटना वाले दिन को याद करके लोगों ने जो जानकारी दी, उससे मौके की भयावता की तस्वीर साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

मौत का मंजर देख कांपी रूह
अजीतमल के राजीव नगर निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि वह फौजी राम नरेश के साथ लगातार साकार विश्व हरि के सत्संग में जाते थे। कभी आज तक कोई बात नहीं हुई, लेकिन मंगलवार को हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान जैसे ही लोग चरणों की धूल लेने के लिए लोग उमड़े। तभी सभी को रोक दिया गया। इसी बीच भगदड़ मच गई। बताया कि हम तो आगे निकल गए जिससे सुरक्षित बच गए। वरना वहां भगदड़ के बीच जिस तरह से एक के बाद एक लोग जमीन पर गिर रहे थे। वह मंजर याद कर रूह कांप जाती है। बताया मौत उन्हें छूकर निकल गई। सब हरि की कृपा रही।
विज्ञापन

आखिरी छोर पर थे, किसी तरह बचे
अजीतमल कसबे के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी कांति देवी ने बताया कि वह साकार विश्व हरि के हाेने वाले सत्संग में सभी जगह जाती थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। जैसा कल देखने को मिला हम तो पंडाल के आखिरी छोर पर थे। जब सभी लोग भागने लगे तो हम एक खंभे को पकड़ कर वहीं खड़े रहे। बाद में देखा की वहां बहुत लोग घायल पड़े हैं। चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। यह देख कलेजा कांप गया। हम तो श्री साकार विश्व हरि की कृपा से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजर याद करके हो जाती सिहरन
अंबेडकर नगर निवासी संतोष पत्नी गया प्रसाद कहती हैं कि मंगलवार को हाथरस में सत्संग के दौरान जो स्थिति हुई उसकी याद करके अंदर तक सिहरन हो जाती है। भगदड़ के बाद वहां कुछ नाले में गिरे पड़े दिखे तो कुछ घायल जो भीड़ में गिरकर दब गए थे अपनों की पुकार करने में लगे थे। रोते बिलखते बच्चे बहुत ही बुरी दशा थे।
-------------------------
पिछले 25 सालों में नहीं हुआ कोई हादसा
अजीतमल के सैदपुर गांव निवासी साहनी बताती हैं कि हरि की कृपा से सब कुछ अच्छा चल रहा है। यह हादसा करवाया हुआ है। बताया कि प्रभू के जाने के बाद एक टैंकर में पानी आया। पानी छिड़कते ही लोग बेहोश होने लगे थे। बताया कि पिछले 25 सालों से हरि से जुड़े हुए हैं। कभी भी कोई हादसा नहीं हुआ। मेरे साथ सात-आठ गाड़ियों से जितने लोग गए थे सभी सुरक्षित हैं।

----------------

मृतकों के शव पहुंचे घर, मची चीख पुकार

अजीतमल। हाथरस में आयोजित साकार विश्व हरि के सत्संग में गए अजीतमल क्षेत्र के दो लोगों की भगदड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना में दोनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को गांव पहुंचे। शव आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। बाद में दोनों मृतकों के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
साकार विश्व हरि के सत्संग में गए औरैया जिले के अजीतमल तहसील क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सेवा निवृत फौजी रामनरेश 65 व बीसलपुर निवासी शीला 60 पत्नी मनीराम के शव उनके अपने-अपने आवासों पर लाए गए। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों की भीड़ मृतकों के घराें के बाहर जमा रही। वहीं घटना के बाद सीओ अजीतमल व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतकों के घर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया जाता है कि सत्संग कार्यक्रम में जिले से ढाई सौ से भी ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed