फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   death

करंट की चपेट में आने से दूल्हे के भाई की मौत, मचा कोहराम

Wed, 26 Jun 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
death
फोटो25एयूआरपी 10-मृतक युवक शकील फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो25एयूआरपी 11- घटना के बाद घर के बाहर जमा लोगों की भीड़
दूल्हे के भाई की करंट से मौत, मचा कोहराम
दीवार से लगे एंगल पर बैठा था, सटी केबल पर उतरा करंट
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मोहल्ला मदार दरवाजा में सोमवार की शाम दीवार से सटी केबल से उतरे करंट की चपेट में घर के अंदर दीवार पर लगे एंगल पर बैठा युवक आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर न होने से प्राइवेट एंबुलेंस से सैफई ले जाने लगे कि रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया।

मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी अजीबुर्र रहमान के पुत्र अतीकुर्रहमान की मंगलवार को शादी थी। बारात खानपुर से सोमवार को लौटी थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। शाम को वलीमा का कार्यक्रम था। इसके लिए घर में खाना बन रहा था। जहां अजीबुर्र रहमान का चौथे नंबर का पुत्र शकील (20) देखरेख कर रहा था। शाम लगभग चार बजे अचानक तेज बारिश से बिजली बंद हो गई, जो शाम लगभग सवा छह बजे आई। जब बिजली आई तो गीले लोहे के एंगल पर घर की आपूर्ति से निकले तार से करंट उतर आया। इससे उस पर बैठा शकील तेज झटका लगने से वहीं फर्श पर गिर पड़ा। अचानक युवक को गिरते देख घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिजली फिर चली गई। युवक को गंभीर रूप से झुलसी हालत में परिजन सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों के न मिलने से परिजन उसे औरैया वापस लाए और फिर प्राइवेट एंबुलेंस से उसे सैफई ले जाने लगे। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।युवक के ममेरे भाई दिलशाद ने बताया कि घर के लिए आई बिजली की केबल दीवार से सटी हुई थी। बरसात होने के कारण दीवार भी भीगी थी। जैसे ही बिजली आई तभी यह घटना घटित हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब वह लोग शकील को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर नहीं था। यदि समय से इलाज मिल जाता, तो शकील की जान बच जाती। उन्होंने बताया कि युवक रोजनदारी पर लकड़ी के किवाड़, खिड़की बनाने का काम करता था। उधर घटना के चलते घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed