फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances

Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Tue, 11 Jun 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव सराय शीशग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के लिखित रूप से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सराय शीशग्राम निवासी अरमान खां 18 पुत्र शकूर खां ने घर के बाहर बने कमरे में छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि अरमान पिछले दो दिनों से गुमसुम सा रह रहा था। सोमवार को भी दोपहर में खाना खाने क बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम लगभग छह बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन

इसी बीच बाहर खेल रहे मोहल्ले के बच्चों की कमरे की खिड़की से अंदर नजर गई, तो अरमान को फंदे पर लटके देख उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन ने कमरे में पहुंचकर अरमान को फंदे से नीचे उतारा और इटावा ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से मां रहीशा, भाई शरीफ खां, शाहिद व सलमान का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी होने पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने मृतक के घर पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू की। इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चला है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को परिजनाें के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed