फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of an old man found in a drain in Bamuripur

Auraiya News: बमुरीपुर स्थित नाले में मिला वृद्ध का शव

Sat, 14 Dec 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man found in a drain in Bamuripur
इटावा। जिले की एक ग्राम पंचायत को मॉडल सोलर गांव बनाया जाएगा। गांव के हर घर पर रूफटॉप सोलर पैनल के साथ कृषि यंत्र को ऊर्जीकृत किया जाएगा। इस योजना के तहत गांव में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 5000 से अधिक आबादी वाली एक ग्राम पंचायत मॉडल सूर्यग्राम के रूप में चुनी जाएगी। पूरे गांव को सूर्य ऊर्जा संसाधन से लैस करने के साथ ही ग्रामीणों को सोलर प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। इससे बिजली के बिल में लोगों को खासी राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 695 राजस्व गांवों में 50 से अधिक ग्राम पंचायतें 5000 से अधिक आबादी वाली हैं। इन्हीं में से एक पंचायत को चुनकर नेडा कार्ययोजना बनाएगा। गांव का हर घर सोलर होमलाइट सिस्टम से लैस होगा। यही नहीं, गांव में सौर आधारित जल प्रणाली, कृषि कार्य के लिए सोलर पंप की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी ताकि रात में पूरा गांव सौर ऊर्जा से रोशन हो सके। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2025 के अंत तक इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे कर चुनी जाएगी पंचायत

चुनी गई ग्राम पंचायत का नेडा विभाग की टीम सर्वे करेगी, जिसके आधार पर परिवार के हिसाब से सौर ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं काे लागू करने का बजट तय होगा। गांव के सार्वजनिक स्थलों का भी सर्वे होगा, जिसमें पंचायत के धार्मिक स्थानों, मैदान, शैक्षिक संस्थान आदि में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार होगी।


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत चयनित गांव को सौर ऊर्जा पर आधारित एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ बिजली प्रदान करना है। साथ ही, गांव में उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

विजय शंकर, परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed