फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a farmer found lying on the field

Auraiya News: खेत पर पड़ा मिला किसान का शव

Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer found lying on the field
अयाना। थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी किसान प्रीतम (70) का शव बीहड़ में पड़ा मिला। परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

प्रीतम गांव में पत्नी बिट्टी देवी के साथ रहकर खेती करते थे। उनके दोनों बेटे अवधेश व बृजेंद्र अटसू के जानिश नगर में रहते हैं। गुरुवार शाम को वह खेतों पर बकरियां चराने गए थे। देर रात को बकरियां बिना किसान के घर लौट आईं। इसपर परिजन व ग्रामीणों ने खोजबीन की तो उनका शव बीहड़ में पड़ा मिला। बेटे अवधेश व बृजेंद्र ने ठंड लगने से मौत होना बताया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर बबाइन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम से इन्कार करने पर शव परिजन को सौंप दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed