फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a boy found floating in the pond

Auraiya News: तालाब में उतराता मिला बालक का शव

Fri, 16 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 16 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a boy found floating in the pond
फोटो-16एयूआरपी-30- प्रिंस की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन

-शुक्रवार की शाम खेलते हुए निकल गया था घर से बाहर
-राहगीरों व बच्चों की नजर पड़ने पर परिजन को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। कस्बा के नुमाइश मैदान के पास तालाब में शुक्रवार की शाम बालक का शव उतराता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने शव बाहर निकाल परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मोहल्ला केसरबानी निवासी रामू राठौर का पुत्र प्रिंस (9) का शव शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब नुमाइश मैदान के तालाब में उतराता मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस को रामू राठौर ने बताया कि प्रिंस उनका इकलौता पुत्र था। वह दोपहर दो बजे तक घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद तालाब तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। पिता ने बताया कि बेटा कक्षा तीन का छात्र था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed