{"_id":"3a3c3c008b02bcf2c5aefc0c6d6dbfc6","slug":"dead-bodies-thrown-not-identified-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव फेंका, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव फेंका, नहीं हुई शिनाख्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब 6.15 बजे शौच क्रिया को गए दूधिया खेड़ा मोहल्ले के
लोगों ने लहूलुहान अवस्था में युवक का शव खेतों के बीच में बने खंडहर में
पड़ा देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अजय पाठक व चौकी इंचार्ज मो. शाकिर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन चेहरा जले होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने घटनास्थल से कुछ पानी के पाउच और तीन-चार गिलास बरामद किए हैं। मृतक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि कि शराब पिलाकर हत्या के बाद चेहरे में एसिड डाला गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।