{"_id":"db91981ea1e006fe41ab8d5026c5b681","slug":"dba-poll-admitted-the-six-nominations-on-secend-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीए चुनावः दूसरे दिन हुए छह नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीए चुनावः दूसरे दिन हुए छह नामांकन दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिला जजी में चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही सरगर्मी का माहौल दिखाई दे रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन विभिन्न पदों के छह उम्मीदवार वकीलों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
वहीं 27 मार्च को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण कई दिग्गजाें के नामांकन पत्र भरने की संभावना है। उधर गुरुवार को जजी परिसर में उम्मीदवार साथी अधिवक्ताओं से वोट मांगने में जुटे रहे।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन छह उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी के पास जमा कराए।
एल्डर्स कमेटी के शिव शंकर दीक्षित ने बताया कि आज भरे गए नामांकन पत्रों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर हेतु भूप सिंह पाल, उपाध्यक्ष पद हेतु शशिकांत पांडेय व सुधीर गौतम, संयुक्त मंत्री पद हेतु प्रमोद यादव, वरिष्ठ सदस्य पद हेतु श्रीप्रकाश शुक्ला व राम सिंह कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार 27 मार्च को जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख होने के चलते कई दिग्गज उम्मीदवार नामांकन करेंगे।
एल्डर्स कमेटी के श्री दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के समक्ष 3:30 बजे तक पहुंचने वाले नामांकन पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 8 अप्रैल को मतदान होगा। बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक वकील को बार कौंसिल द्वारा जारी किया गया परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के तीन, संयुक्त मंत्री के तीन, वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य के छह-छह पदों समेत कुल 22 पदों के लिए चुनाव होना है।
अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष व महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष का वकालत अनुभव होना अनिवार्य है। जजी परिसर में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने अधिवक्ताओं के बस्तों पर जाकर वोट मांगे।