फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Daughters will not miss their education due to lack of money

Auraiya News: पैसे की कमी से नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई

Sat, 23 Sep 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Daughters will not miss their education due to lack of money
औरैया। अब आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की पढ़ाई नहीं छूटेगी। बेटियों को १२वीं तक की पढ़ाई के लिए कन्या सुमंगला योजना के तहत 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके लिए जिला प्रोबेशन की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा में प्रवेश तक कुल छह बार में 15हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है। योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनके दो बच्चे हैं। दोनों बेटियां होगी तो दोनों को लाभ मिलेगा। इसके लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा। इसमें बेटी के जन्म प्रमाण पत्र या विद्यालय का प्रमाण पत्र, बैंक का पास बुक, आधार कार्ड सहित कई दस्तावेजों की भी जरूरत होगी। बीते साल में योजना के तहत7210 बालिकाओं को लाभ मिल चुका है। पहली किस्त दो हजार, दूसरी एक हजार, कक्षा एक में प्रवेश के बाद तीसरी किस्त दो हजार, छठी कक्षा में प्रवेश के बाद चौथी किस्त दो हजार, कक्षा नौ में प्रवेश करने पर पांचवीं किस्त में तीन हजार, १२ वीं पास होने के बाद स्नातक में डिग्री या डिप्लोमा के लिए प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed