फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Daughter-in-law hatched robbery plot; three arrested.

Auraiya News: बहू ने रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law hatched robbery plot; three arrested.
औरैया। चकबंदी विभाग के अनुदेशक से छिनैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयोग की गई बाइक व कार को भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित की बहू ने ही घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों के साथ साजिश रची थी। फिलहाल महिला की तलाश में पुलिस जुटी है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, हरचंदपुर चौकी प्रभारी आनंद शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने केंजरी नहर पुल के पास संदिग्ध के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर इटावा स्थित कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव नगला महाजीत निवासी गौरव यादव, प्रदीप यादव व भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला सबल निवासी योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इटावा में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी में काम करने वाली एक महिला सहकर्मी के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उस महिला का अपने ससुर पीड़ित अजय कुमार पांडेय से गुजारा भत्ते को लेकर विवाद चल रहा है। महिला के कहने पर ही फाइनेंस कर्मियों ने बिधूना स्थित चकबंदी विभाग में अनुदेशक ससुर अजय कुमार पांडेय के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी। इसके बाद 22 जून को आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी योगेंद्र और प्रदीप के खिलाफ भरथना और सिविल लाइन थानों में मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयोग की गई बाइक व कार को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

----
प्रदीप की साझेदार है साजिश रचने वाली महिला
औरैया। लूट के मामले में पकड़ा गया आरोपी प्रदीप ठेकेदारी के साथ इटावा में एक प्राईवेट फाइनेंस कंपनी भी खोले हैं, जिसकी साझेदार वारदात की साजिश रचने वाली महिला है। इसके अलावा गौरव यादव प्रदीप का चालक है और योगेंद्र कंपनी में कर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed