फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Damini app will give advance information about bad weather

‘दामिनी एप’: खराब मौसम की पहले से देगा जानकारी, जनहानि पर भी होगा नियंत्रण, जानिए क्या है खास

Wed, 28 Jun 2023 01:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 28 Jun 2023 01:16 PM IST
सार

दामिनी एप को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने लोगों से गाज से बचाव के लिए एप डाउन लोड करने की अपील की। 

विज्ञापन
Damini app will give advance information about bad weather
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के ककोर क्षेत्र में मानसून के दस्तक देते ही गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों को बचाव के लिए जागरूक करते हुए प्रशासन ने दामिनी एप डाउन लोड करने की अपील की है। इससे मौसम खराब होते ही पहले से जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि दामिनी एप के माध्यम से मोबाइल पर चार घंटे पहले सूचना प्राप्त हो सकेगी। व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के साथ जनहानि तथा पशुहानि पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। आकाशीय विद्युत आधारभूत संरचना को भी काफी नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

दामिनी एप को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने लोगों से गाज से बचाव के लिए एप डाउन लोड करने की अपील की। कहा कि आसमान में बिजली के चमकने, गरजने, कड़कने के समय खुले में न जाएं , पेड़ के नीचे कदापि शरण न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के उपकरणों या तार के साथ संपर्क से बचे
बिजली के तारों से दूर रहें। यदि आप खुले में हों तो शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें। सफर के दौरान अपने वाहन में ही बने रहें। खिड़कियां, दरवाजे, बरामदे एवं छत से दूर रहें। ऐसी वस्तुएं जो बिजली की सुचालक हैं, उनसे दूर रहें। बिजली के उपकरणों या तार के साथ संपर्क से बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed