फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Damaged wing wall of Yamuna river bridge is being ignored for two and a half years

Auraiya News: ढाई साल से यमुना नदी पुल की क्षतिग्रस्त विंग वॉल की हो रही अनदेखी

Wed, 03 Jul 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Damaged wing wall of Yamuna river bridge is being ignored for two and a half years
औरैया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुल पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोड पड़ने को लेकर डीएम को रिपोर्ट सौंपकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगवा दी थी। वहीं ढाई साल से पुल की क्षतिग्रस्त विंग वॉल के निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में तत्कालीन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जाटव के कार्यकाल में शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की विंग वॉल जबरदस्त बारिश के चलते नीचे मिट्टी के साथ रखे बोल्डरों के खिसकने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस विंग वॉल के क्षतिग्रस्त होने से किनारे की मिट्टी व सड़क का हिस्सा भी धंस गया था। इससे वहां बड़ा गड्ढा बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकार सूत्रों की माने तो एक विंग वॉल पुल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसका मुख्य कार्य पुल की सड़क को संपर्क मार्ग से जोड़कर रखना। साथ ही मिट्टी के कटान को रोके रखने का है। इससे पुल के अस्तित्व को कोई खतरा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद तब से लेकर आज तक इस विंग वॉल की न तो मरम्मत कराने का प्रयास किया गया और न ही नई विंग वॉल निर्माण की दिशा में कोई कदम उठाए गए। लगभग एक साल पहले विंग वॉल को लेकर सेतु निगम की ओर से निरीक्षण कर एस्टीमेट बनवाया गया था। जिसमें लगभग 15 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया था। उसके बाद उस एस्टीमेट का क्या हुआ, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

खास बात यह है कि पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट सौंप कर पुल से 30 टन से अधिक वजन के वाहनों के निकलने से पुल के अस्तित्व को खतरा बताया था। ऐसे में पुल के लिए महत्वपूर्ण विंग वाल के निर्माण को लेकर अनदेखी किया जाना साफ तौर पर लापरवाही है।
वर्जन
अभी मुझे कुछ ही दिन पहले ही चार्ज मिला है। यमुना पुल की विंग वॉल के लिए एस्टीमेट को लेकर पूर्व में क्या हुआ था इसकी जानकारी नहीं है।
- वीके यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी। औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed