{"_id":"6226513f14b83f42d66f9fa4","slug":"cyclist-taylor-dies-in-car-collision-auraiya-news-knp6844123187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार टेलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार टेलर की मौत
विज्ञापन
फोटो-07एयूआरपी-54 हाइवे पर खड़े कंटेनर में घुसने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को टक्कर मारकर खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में साइकिल सवार दर्जी की मौत हो गई। कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली के अजनपुर गांव निवासी अभय कुमार (30) गोशाला रोड स्थित दुकान में सिलाई का काम करता था। भाई संजय ने बताया कि अभय सोमवार की शाम साइकिल से दुकान से घर लौट रहा था। बसंत पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी।
इसके बाद बेकाबू कार हाईवे पर खड़े कंटेनर में जा घुसी। कार सवार चालक के अलावा सौरभ (30) निवासी बहादुरपुर मुरादगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कार सवारों को सैफई रेफर किया गया है। दर्जी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-07एयूआरपी-56- मृतक अभय की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA