फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cycle both named swindle

साइकिल दिलाने के नाम पर ठगी

Sun, 07 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 07 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cycle both named swindle
औरैया महोत्सव में साइकिल दिलाने का झांसा देकर तीन जालसाजों ने ग्राम पन्हर के करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों से रुपये ठग लिए। शनिवार को ग्रामीण साइकिल लेने महोत्सव में आए तो वहां पर सन्नाटा देख उनका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन



मामले की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को दी। एसडीएम ने मौके पर मौजूद तीनों ठगों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 
ग्राम पन्हर निवासी राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, कैलाश, शिव कुमार, दिनेश चंद्र, श्रीचंद्र, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार, गजराज, पदमा रानी, श्रीनारायन, दिवारीलाल, अजब सिंह, रामकिशोर ने बताया कि तीन ठगों ने औरैया महोत्सव में शनिवार छह फरवरी को श्रम विभाग की ओर से साइकिल दिलाए जाने का झांसा देकर उनसे 200 से लेकर 500 रुपये तक ठग लिए।
विज्ञापन


 
शनिवार को उक्त ठगों ने उन्हेें औरैया महोत्सव बुलाया, जब महोत्सव में सन्नाटा देखा तो ग्रामीण उनके साथ मारपीट पर आमादा हो गए।



मामला बढ़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने तीनों ठगों को दबोच लिया और उन्हें एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव के समक्ष ले गए। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने तीनों ठगों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पुलिस की हिरासत में जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए, जब पुलिस ने आरोपियों का नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम अमरेश सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, गुर्वेश कुमार पुत्र नंदकिशोर व राहुल पुत्र अमर सिंह निवासीगण चिटकापुर अजीतमल, औरैया बताया। ग्राम पन्हर के राजेंद्र बाबू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों ठगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed