फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,durga,auraiya

रवि व यमघंटक योग में की मां की आराधना

Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
cultural,durga,auraiya
औरैया। शारदीय नवरात्र में रविवार को देवी मंदिरों में मां के पांचवें रूप स्कंदमाता की आराधना रवियोग और यमघंटक योग में भक्तों ने की। मंदिरों में माता के जयकारे सुबह से ही गूंजे। यही नहीं शाम को उमड़ी मंदिरों में भीड़ देररात तक देखने को मिली।
विज्ञापन

आचार्य आशुतोष महाराज ने बताया कि सुकर्मा और प्रजापति योग में मातारानी के छठवें रूप की आराधना गुरुवार को की जाएगी। रविवार को देवी मंदिरों में स्नेह और ममता की प्रतीक दुर्गा के पांचवें रूप स्कंदमाता की आराधना भक्तों ने की। देवी मंदिरों में विधि पूर्वक पूजनकर भक्तों ने स्कंदमाता का आह्वान किया। देवी मंदिरों में भीड़ देररात तक देखने को मिली। इधर आवास विकास स्थित काली माता मंदिर में माता रानी को मनाने के लिए मंदिर कमेटी और देवी भक्तों ने हवन-पूजन किया। जिसमें यज्ञ में आहुतियां दीं और माता रानी को मनाते हुए मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं, जिनमें से माता ने अपने दो हाथों में कमल का फूल पकड़ रखा है। उनकी एक भुजा ऊपर की ओर उठी है। जिससे वह भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। एक हाथ से उन्होंने गोद में बैठे अपने पुत्र स्कंद को पकड़ा है। माता को अपने पुत्र स्कंद से अत्यधिक प्रेम है। जब धरती पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ता है। माता अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए सिंह पर सवार होकर दुष्टों का नाश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में फूलमती मंदिर, नरायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर, आवास विकास स्थित काली देवी मंदिर, बनारसीदास स्थित बड़ी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर और बीहड़ स्थित मां मंगलाकाली के दरबार में भक्तों की भीड़ मां के पूजन के लिए उमड़ी। बड़े देवी मंदिरों के अलावा गली मोहल्लों में स्थित देवी मंदिरों और दुर्गा महोत्सव में देरशाम को आरती के साथ ही भजन-कीर्तन होते हैं। महिलाएं देररात तक भक्ति गीतों की प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना रहीं हैं।

मंगला काली मंदिर में चला सफाई अभियान
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की जूनियर शाखा अनमोल की ओर से नवरात्र पर देवी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को बीहड़ स्थित मां मंगलाकाली दरबार में तड़के सुबह युवा समाजसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। शाखा अध्यक्ष गोपाल ने बताया स्वच्छता अभियान के तहत जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अनमोल शाखा के सदस्यों ने प्रतिदिन नियत समय पर दैवी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया है। इस मौके पर रामचंद्र सोनी, अर्पित गुप्ता, अजय पोरवाल, सौरभ विश्नोई, शिवम गुप्ता, अंकित शर्मा, यश गुप्ता, आदित्य दुबे, रजत विश्नोई, राजकुमार, रजत पुरवार, प्रदीप तिवारी, बाबूराम, आदित्य लक्ष्यकार, रोहन पुरवार, मोहित लक्ष्यकार, रजत पुरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed