फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, घरों में जाकर किया कन्या पूजन

Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। कॉलडाउन के चलते मंदिरों के बंद होने के बाद भी नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों पर पहुंचे। मंदिर के कपाट बंद होने से बाहर से ही हाथ जोड़कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना कर लौट गए। महिलाएं भी बाहर से ही पूजन कर और जवारे चढ़ाकर घर लौटीं। इसके बाद घर जाकर कन्या का पूजन कर व्रत तोड़ा। देवी मंदिरों पर तड़के से दोपहर तक लोग पहुंचते रहे। वहीं, एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में कन्या भोज एकत्रित करने के लिए मोबाइल वैन भी चलाई गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन के चलते शासन के आदेश पर सभी मंदिरों के मुख्य द्वार इन दिनों बंद हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं ने घर पर ही देवी मां की आराधना की। गुरुवार को नवरात्र की नवमी पर सुबह से मंदिरों के बाहर श्रद्धालु जुटने लगे।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास स्थित काली देवी मंदिर, जेसीस चौराहा के काली देवी मंदिर, नारायनपुर के गमादेवी मंदिर, मोहल्ला बनारसीदास के शीतला माता मंदिर और बड़ी माता मंदिर पर सुबह छह से दस बजे महिलाओं की खासी भीड़ रही। मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला बंद होने से महिलाओं ने बाहर से ही पूजन किया और जवारे चढ़ाकर लौट गईं। घर जाकर कन्या पूजन कर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने घरों में देवी मां का संकल्प लेकर कन्याओं को भोजन कराने के उद्देश्य से पूजन कर उनके लिए पैकेट बनाकर कन्याओं के घरों में भेजा। इसके साथ ही एसपी सुनीति के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मोबाइल वैन भी घूमी और घरों से कन्याओं के लिए प्रसाद एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed