फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

फिल्म: दुनिया मे पहचान बनाने को करना पड़ा कड़ा संघर्ष: जितेंद्र द्विवेदी

Wed, 19 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
cultural
फोटो 19एयूआरपी04- अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म देव में इंस्पेक्टर का रोल निभाते जितेंद्र द्विवेदी - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। टीवी सीरियल और अवार्ड पा चुकी फिल्मों में भूमिका निभा चुके अभिनेता जितेंद्र द्विवेदी का कहना है कि रुपहले पर्दे पर आने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। बुंदेलखंड के चित्रकूट के रहने जितेंद्र द्विवेदी इन दिनों फफूंद व आसपास के लोकेशन में बन रही वेब सीरीज मूवी सीतापुर-द सिटी ऑफ गैंगस्टर में बाहुबली विधायक की भूमिका निभा रहे हैं। बुधवार को वह शूटिंग के दौरान उन्होंने चित्रकूट से मुंबई तक का सफर तय करने के दौरान संघर्ष के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन

जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बचपन से ही एक्टर बनने की ललक थी। उन्होंने 1992 में भारतेंदू नाट्य अकादमी लखनऊ में दाखिला लिया। मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव उनके रूममेट व बैचमेट थे। 1994 में यहां से निकलने के बाद वह एक वर्ष तक दिल्ली में एफटीआई से डिप्लोमा लिया और मुंबई चले गए। मुंबई से ही उनकी असल मेहनत और संघर्ष की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

फिल्मी दफ्तरों के चक्कर काटते काटते वह थक गए, पर हिम्मत नहीं हारी, संघर्ष करते रहे और मुंबई में डटे रहे। कुछ दिनों के अंदर ही रामानंद सागर के सीरियल श्री कृष्णा और गंगा मैया में रोल मिला। इनमें काम करने के दौरान ही टीवी सीरियल घर एक मंदिर, कसम, कलीरें, मानो न मानो और कुसुम में भी अहम रोल का ऑफर मिलने पर उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन रेड चिली के बैनरतले बनी फिल्म अशोका में अभिनय किया। उन्होंने डैनी व शाहरुख खान के साथ काम किया। अब वह परिचय के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed