{"_id":"5dc316fb8ebc3e5b3635d93d","slug":"cultural-auraiya-news-knp524224818","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। गांव सल्हापुर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के बाद कथावाचक पं. ओमप्रकाश अष्टादस ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। उन्होंने पहले दिन भागवत कथा की महिमा का बखान किया। कथा परीक्षित रामबेटी व लज्जाराम रहे।
गांव सल्हापुर में बुधवार को दोपहर कथा पंडाल से कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुई सभी मंदिरों में पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई।
कलश यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने फूल बरसा कर स्वागत किया गया। सबसे आगे कथा परीक्षित लज्जाराम एवं रामबेटी चल रही थीं। कथा का समापन 12 नवंबर को होगा। 13 नवंबर को हवन और भंडारा होगा। इस दौरान रामप्रकाश, सुमनलता, ओमप्रकाश, कृष्ण पाल, भगवानदास, पुष्पेंद्र, प्रदीप, संदीप, देवेंद्र, दीपक, हरिओम, शिवम, आकाश, अतुल आशीष व अभिषेक आदि मौजूद रहे।