फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने की मां कूष्मांडा की आराधना

Thu, 03 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी मंदिरों और घरों में ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की आराधना कर भक्तों ने परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मंदिरों में भोर होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की। इस दौरान मां के जयकारे से माहौल गूंजता रहा। इसके अलावा जगह-जगह दुर्गा महोत्सव पंडालों में भी मां की आराधना कर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा देवी की आराधना से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार कूष्मांडा देवी की पूजा से ग्रहों के राजा सूर्य से उत्पन्न दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही व्यापार, दांपत्य, धन और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। जेसीज चौराहा स्थित काली देवी मंदिर परिसर में हो रहे प्रवचन में आचार्य पं. सुशील कुमार ने बताया कि कहा कि नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा देवी के स्वरूप की उपासना से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां वैष्णो कमेटी के तत्वावधान में ब्रह्मनगर में माता का दरबार व भव्य झांकी सजाई गई। पूजन करने बाद दही, हलवा, फल एवं सूखे मेवे का भोग लगाकर प्रसाद का वितरित किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष पंकज शुक्ला के अलावा कल्लू तिवारी, पिंटू तिवारी, बाबू तिवारी, राहुल प्रताप सिंह, मोनू तिवारी, आशीष तिवारी, पारस अवस्थी, अमित दुबे, पिंकू श्रीवास्तव, कपिल दुबे, शेषनारायण मिश्रा व बबलू पाल आदि मौजूद रहे।
अछल्दा में देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही। घरों में भी लोगों ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। रामबाग मंदिर नेविलगंज, नहर बाजार प्रसिद्ध स्थित महामाई मंदिर, हरीगंज बाजार में देवी पंडाल में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, दुर्गा मंदिर के पास भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान बीपी श्रीवास्तव, सत्यम पोरवाल, पवन गुप्ता, हर्षित पोरवाल, अंशु यादव, राजीव यादव, गोलू कौशल, रामजी गुप्ता व दीपू आदि मौजूद रहे।

दिबियापुर में बड़ी सब्जी मंडी में मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। दुर्गा मंदिर के पास सजे भव्य पंडाल में आरती के समय बालिकाएं मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सज धजकर पहुंचीं। यह मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed