फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CSIR team will check the load on Yamuna bridge

Auraiya News: यमुना पुल पर भार की जांच करेगी सीएसआईआर की टीम

Fri, 23 Feb 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
CSIR team will check the load on Yamuna bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर 30 टन से अधिक भार के वाहनों के आवागमन पर लगी रोक हटना पुल की लोड क्षमता रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। इसके लिए विशाखापट्टनम की सीएसआईआर इंस्टीट्यूट की टीम को पुल की लोड क्षमता मापने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से संपर्क साधा गया है।
औरैया-जालौन जिले को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बने पुल की जर्जर हालत को 13 लाख रुपये से दुरुस्त कराए जाने के बाद तीन अक्तूबर 2023 से भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने पुल की क्षमता पर सवालिया निशान लगाते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

इसमें पुल की सुरक्षा को लेकर क्षमता की जांच कराए जाने तक 30 टन से अधिक के वाहनों के निकलने पर रोक लगाए जाने की बात कही गई थी। उक्त पत्र के मद्देनजर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के आदेश पर 15 दिसंबर से पुल पर 30 टन भार से अधिक के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। तब से आज तक पुल पर राेक जारी है। इधर, निर्धारित क्षमता से अधिक क्षमता के वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खासकर गिट्टी, मिट्टी व मौरंग लदे डंपर शामिल हैं। वहीं पुल की लोड क्षमता का आकलन करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने विशाखापट्टन की सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ साइंटफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च) से संपर्क किया। इस पर सीएसआईआर की ओर से इस जांच पर आने वाले 30 लाख रुपये खर्चे के साथ ही 18 प्रतिशत जीएसटी के भुगतान किए जाने का पत्र बनाकर विभाग को भेज दिया है।
इसे विभाग की ओर से स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही यमुना नदी पुल की क्षमता की जांच कराते हुए रिपोर्ट के आधार पर 30 टन से अधिक क्षमता के वाहनों के आवागमन पर निर्णय लिया जा सकेगा।

वर्जन
विशाखापट्टनम की सीएसआईआर के वैज्ञानिकों से जांच कराए जाने को संपर्क किया गया था। जिस पर उनकी ओर से इस जांच पर आने वाले खर्च का ब्योरा दिया गया है। इसको स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही पुल की भार क्षमता की जांच कराई जाएगी।
- एसके तिवारी, एई पीडब्ल्यूडी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed