{"_id":"6a9476a13f22bbe61b01da7b","slug":"crowds-swelled-as-women-returned-home-people-battled-traffic-jams-all-day-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150656-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिलाओं के घर लौटने से बढ़ी भीड़, दिनभर जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिलाओं के घर लौटने से बढ़ी भीड़, दिनभर जाम से जूझे लोग
Sun, 30 Aug 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6- रविवार को भगत सिंह चौराहे पर लगा जाम।संवाद
बिधूना। रक्षाबंधन त्योहार के बाद महिलाओं के घर लौटने व बाजार में अचानक बढ़ी भीड़ का असर रविवार को कस्बे की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। भगत सिंह चौराहे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से पूरे दिन रुक-रुककर जाम लगता रहा। जाम खुलवाने में स्थानीय पुलिस और यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दोपहर करीब एक बजे भगत सिंह चौराहे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह और यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया। करीब दो बजे फिर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद महिलाओं की वापसी के चलते वाहनों की संख्या बढ़ी है। वहीं, चौराहे के आसपास खड़े ऑटो, ई-रिक्शा तथा फुटपाथ तक फैली दुकानों के कारण वाहनों के निकलने में जाम की स्थिति बनती है। इससे शनिवार को भी भगत सिंह चौराहे पर जाम की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन होने के बावजूद आजाद नगर व विकास नगर डिपो की बसें भगत सिंह चौराहा व बेला रोड पर खड़ी कर लेने से जाम की स्थिति बढ़ जाती है। वहीं, फीडर रोड व भर्थना रोड पर ऑटो चालकों की मनमानी के चलते जाम लग रहा है।