फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowded Agra-Lucknow Intercity Express, passenger falls from moving train

Auraiya News: आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में भीड़, चलती ट्रेन से गिरा यात्री

Sun, 19 Oct 2025 10:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Crowded Agra-Lucknow Intercity Express, passenger falls from moving train
फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद
दिबियापुर। दीपावली पर जल्दी घर पहुंचने के लिए ट्रेनों से यात्रा करने वालों की फफूंद स्टेशन पर भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में भीड़ की वजह से पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। रविवार सुबह लखनऊ आगरा इंटरसिटी ट्रेन में भीड़ के कारण खिड़की पर लटका एक यात्री अचानक नीचे जा गिरा। हालांकि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ की सक्रियता से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

रविवार को अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर निरस्त रहती है। इससे इटावा व अलीगढ़ जाने वाले यात्री सफर करते हैं। रविवार को यह ट्रेन निरस्त होने पर गोमती एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन ही सुबह यात्रियों का सहारा बनती है। रविवार को इटावा की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस व पैसेंजर और कानपुर जाने वाली आगरा लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ दिखी। इसके अलावा नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा, ऊंचाहार, संगम, शताब्दी व इटावा मेमू में भी यात्रियों की भीड़ रही। सुबह आगरा से लखनऊ जाने वाली आगरा लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर 2 पर रुकी। तभी ट्रेन में एक यात्री बोगी की खिड़की से लटक गया और ट्रेन चल दी। इस दौरान वह प्लेटफार्म पर गिर गया।
विज्ञापन

गश्त कर रहे आरपीएफ के दरोगा राकेश ने उसे रेलवे ट्रैक पर गिरकर कटने से बचाया। इस दौरान ट्रेन को रुकवाकर उसे चढ़वाया गया। यह घटना देख यात्रियों के होश उड़ गए। आरपीएफ की सक्रियता से उसकी जान बच गई। यात्रियों ने बताया कि दूर दराज से लोग घर जल्दी आने के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। त्योहार के बाद वापसी में भी यात्रियों की भीड़ होगी। ऐसे में रेलवे अधिकारियों को कोई वैकल्पिक ट्रेन रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। आरपीएफ यात्रियों से ट्रेन के पायदान पर न बैठने की सलाह दी। प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को जल्दबाजी में ट्रेन में न चढ़ने को लेकर जागरूक किया। आतिशबाजी को लेकर भी बैग चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ थाना के दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि दीपावली पर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ हो रही है। यह स्थिति भैयादूज तक रहेगी। यात्रियों से अपील है कि वह भीड़भाड़ वाली ट्रेन में जबरन न चढ़े। अगर ट्रेन छूट जाए तो दूसरी ट्रेन से चले जाएं।

----------------
महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से आईं

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में महानंदा एक्सप्रेस चार घंटा देरी से आई। कानपुर टूंडला पैसेंजर एक घंटा लेट, आगरा से लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से आई। ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान रहे और घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करते रहे। फफूंद स्टेशन के वाणिज्य पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि इस बार फफूंद स्टेशन पर दीपावली त्योहार पर कोई स्पेशल ट्रेन नहीं दी गई है। (संवाद)

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed