फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowd of people gathered to see Ravana Dahan

Auraiya News: रावण दहन देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people gathered to see Ravana Dahan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अटसू। नगर में एक सप्ताह से चल रहे अटसू महोत्सव में बुधवार को रावण दहन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया। नगर पंचायत प्रशासन ने दंगल परिसर में बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया। जिसको नगर पंचायत चेयरमैन इन्दु, स्वदेश प्रकाश पोरवाल व चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने मिलकर आग लगाते हुए रावण का दहन किया।
इस अवसर पर नगर समेत क्षेत्रीय लोगों की भीड़ देखने को मिली। नगर के महोत्सव में दो दिवसीय दंगल, दो दिवसीय रामलीला व मेले के साथ बुधवार को बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुतला बनाकर उसका दहन किया गया।
विज्ञापन

रावण दहन का उत्सव हमेशा से कार्यक्रमों के समापन के दिन होता आ रहा है। जिसको बुधवार को विधिवत ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर नगर के पूर्व चेयरमैन स्वदेश प्रकाश पोरवाल, जितेन्द्र शुक्ला, रजनीश राजपूत, संदीप सभासद, दिनेश कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
- हैदरपुर गांव पक्का तालाब में चल रही कथा में बोले आचार्य संतोष
औरैया। हैदरपुर गांव के पक्का तालाब किनारे चल रही श्री मद्भागवत कथा के वाचन के दौरान बुधवार को आचार्य सन्तोष महाराज ने कहा कि लालसाओं के मोह फांस में फंसकर मनुष्य धर्म को आचरण में नहीं उतार रहा है। इससे आज चारों ओर अशांति फैल रही है। जीव धर्म से निरंतर दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि साधक यदि सत्यवान है तो उसे ईश्वर की प्राप्ति संभव है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ध्रुव प्रहलाद सबरी आदि भक्तों को सत्यता के बल पर ही ईश्वर की प्राप्ति हुई थी।

उन्होंने कहा कि बच्चे का भविष्य नाम करण पर आधारित होता है। गुरुजन या ब्राह्मण या घर के बुजर्ग से ही बच्चे का नामकरण कराएं। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, गौ हत्या, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दहेज आदि पर रोक लगाने के लिए समाज के युवा और प्रबुद्ध वर्ग को आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed