{"_id":"6841da611d2bd0dd530c76c1","slug":"crowd-of-ganga-bathers-jammed-in-achalda-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126970-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गंगा स्नानार्थियों की भीड़ से अछल्दा में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गंगा स्नानार्थियों की भीड़ से अछल्दा में जाम
Thu, 05 Jun 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को गंगा स्नान के लिए निजी वाहनों से श्रद्धालु निकले। श्रद्धालुओं के वाहनों से अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब कहीं जाकर बाधित यातायात बहाल हो सका।
गंगा दशहरा पर सुबह से ही अछल्दा, अजीतमल, फफूंद, बाबरपुर व अयाना से निजी वाहनों से गंगा स्नान के लिए कन्नौज को रवाना हुए। अछल्दा कस्बे में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। अछल्दा 13-बी क्रॉसिंग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस जाम में फंसकर लोग हलकान नजर आए। वाहनों की लंबी कतारें लगने से पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। जाम दोबारा न लगे, इसलिए क्रासिंग पर पुलिस तैनात की गई।