फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crowd in Devkali fair

देवकली मेले में उमड़ी भीड़

Wed, 25 Nov 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
crowd in Devkali fair
कार्तिक पूर्णिमा पर देवकली मंदिर में एक दिवसीय विशाल मेला लगा। इस मेले
विज्ञापन
में खरीददारी के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मेले में खानपान से लेकर महिलाओं की जरूरतों का सामान भी बिका। मिट्टी के बर्तन मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। परंपरा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना के पत्रिव शेरगढ़ घाट से स्नान कर लौटे श्रद्घालुओं ने देवकली मंदिर परिसर में लगे मेले का लुफ्त उठाया। 

यह मेला प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवकली मंदिर परिसर में आयोजित किया जाता है। मेले में बच्चों, बड़े, युवतियों व महिलाओं के लिए अलग-अलग स्टाल लगे दिखाई दिए। मेले में चाट, चाउमीन लेकर मिठाई, जलेबी तक की दुकानें सजी रहीं। वहीं मेले में मिट्टी के बर्तन, दूध बर्तन, दही  कटोरा, गुल्लक, लोटा समेत कई प्रकार की वैरायटी लगी रही। मेले में लोहे से बने हंसिया, आम कटर, चाकू, कुल्हाड़ी आदि भी लोहारों ने लगा रखे थे। सुबह से देर शाम तक चले मेले का सभी ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed