फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crops drying up due to tubewell malfunction

ट्यूबवेल खराब, किसान परेशान

Fri, 26 Feb 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Crops drying up due to tubewell malfunction
कस्बा की ग्राम पंचायत पुरवा पीताराम में लगा सरकारी ट्यूबवेल खराब होने से किसान परेशान हैं। वह फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। लगभग 250 बीघा फसल प्रभावित है।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी गेहूं, लहसुन की फसलें सूख रही हैं। किसान किराये पर पानी लेकर सिंचाई कर रहे हैं। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने ट्यूबवेल लगवाया था। ग्रामीणों ने मंत्री से भी लोगों ने शिकायत की है। इस संबंध में नलकूप विभाग के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल खराब होने की कोई जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

किसान किशोरी लाल राजपूत ने बताया कि नलकूप खराब होने की वजह से फसल को समय से पानी नहीं दे पाते हैं।
किसान त्रिवेणी राजपूत ने बताया कि दीपावली के समय से नलकूप खराब है। पैसे देकर फसल की सिंचाई कर रहे हैं।
किसान मोहर सिंह ने बताया कि कई माह से नलकूप खराब पड़ा है। इससे खेतों की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है।
सुरेंद्र कुमार का कहना है कि ट्यूबेल पर ऑपरेटर न होने की वजह से खराबी आ जाती है। कई महीने से खराब पड़ी मोटर से सिंचाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed