{"_id":"5b6741054f1c1bb35d8b76a7","slug":"youth-hanged-from-house-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाई
गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाई
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सहायल थाना के पुर्वा बले गांव में गृह कलह से तंग आकर एक युवक ने शनिवार की रात गांव के पास लगे जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह गांव वालों ने शव फंदे पर झूलता देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना घर पहुुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर ताला लगाकर गया था।
जानकारी के मुताबिक पुर्वा बले निवासी रामू (22) पुत्र जगपाल ने शनिवार की रात गांव के बाहर खडे़ जामुन के पेड़ पर अगौंछे से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में गांव वालों ने पुलिस को बताया कि रामू ने लगभग एक वर्ष पूर्व एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। महिला के पहले से चार बच्चे हैं। रामू के साथ शादी होने पर वह बच्चों को साथ लेकर नहीं आई थी। शादी के बाद से युवक गांव छोड़कर थाना क्षेत्र के बर्रू गांव में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार की शाम को घरेलू विवाद को लेकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर में बंद कर दिया था और ताला डालकर गांव चला गया था। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर उसकी पत्नी को बाहर निकाला।