{"_id":"5925d6324f1c1b9430535c5c","slug":"young-man-killed-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई पर पुलिस चुप, युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगई पर पुलिस चुप, युवक ने दी जान
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 25 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोनू की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर में चार दिन पहले आग लगाने वाले युवक ने मंगलवार को हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले दबंगों की पिटाई और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध युवक ने यह कदम उठाया था। ग्राम बरमूपुर निवासी भीम सिंह (90) ने बताया कि गत 21 मई को उसकी नातिन गांव में स्थित एक हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान हैंडपंप के पास ही रहने वाले एक दबंग ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
इस पर उसका पुत्र सोनू (25) दबंग के घर उलाहना देने गया। दबंग ने सोनू को पीट दिया। सोनू के नेत्रहीन भाई ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। भीम सिंह ने बताया कि इससे आहत होकर उसके पुत्र ने घर के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर से धुआं उठते देख मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाई। बाद में लोगों ने सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सोनू को कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
मंगलवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इधर, सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। घटना से पहले ही युवक को उनसे मिलना चाहिए था। निश्चित रूप से दबंगों के खिलाफ एक्शन लिया जाता। इस प्रकरण पर गुरुवार को जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।