{"_id":"58fe3f694f1c1b876dc0c7b0","slug":"women-reaching-the-door-of-the-dm-to-remove-the-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका हटवाने के लिए डीएम की चौखट पहुंची महिलाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेका हटवाने के लिए डीएम की चौखट पहुंची महिलाएं
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर नारेबाजी करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर बुजुर्ग से हटाकर शराब ठेका हरी का पुर्वा में खोल दिया गया जिससे गांव की महिलाएं आक्रोशित हैं। सोमवार को गांव की महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और शराब ठेका हटवाए जाने की मांग की। डीएम को दिए शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि ठेका संचालक ने गांव से 50 मीटर की दूरी पर ठेका खोल दिया। पास ही स्कूल है। जहां ठेका खुला वह गांव आने के लिए मेन सड़क है। ऐसे में ठेके पर शराबियों और अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। शराबी गांव की महिलाओं व लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं।
उन लोगों ने ठेका गांव से हटाने की बात कही तो ठेका संचालक लड़ने पर आमादा हो रहा है। महिलाओं ने डीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द ठेके को गांव से हटवाया जाए। इस मौके पर पूनम देवी, सिद्धवती, मंजू देवी, प्रीती, गीता, उर्मिला, अर्चना, सकल्पना, सरला, सरोज, गीता आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने चेतावनी भी दी कि अगर ठेका नहीं हटा तो वे लोग जबरन हटवाने को मजबूर होंगी।