फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman robbed, beaten and cash and necklace

महिला को पीटकर नगदी व मंगलसूत्र लूटा

Wed, 15 Feb 2017 11:31 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 15 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed, beaten and cash and necklace
कोतवाली में शिकायत करने पहुंची पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर रोड पर एक महिला के साथ उसके गांव के दबंग ने मारपीट कर पर्स छीन लिया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके पर्स से 10 हजार रुपये, बाले और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में कोतवाल का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच में मामला सही होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी ऊषा शुक्ला पत्नी महावीर शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह कानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में रुपया जमा करती है। इस कंपनी के आफिस से निकलकर घर जा रही थी। आफिस के बाहर उसके ही गांव युवक ने उसे रोक लिया। उसका पर्स छीनकर मारपीट शुरू कर दी। दबंग व उसकी बहनों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने वाले लोगों ने उसके पर्स से 10 हजार रुपये निकाल लिये। उसका मंगलसूत्र व सोने बाले भी लूटकर फरार हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से मामला दर्ज कर मारपीट कर लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वालों और वादी के बीच रुपये के लेन-देन का मामला है। बताया कि यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed