फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman hanging on hanging

फांसी पर झूलती मिली महिला

Wed, 22 Mar 2017 11:46 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 22 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman hanging on hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा उमरैन में मंगलवार की रात एक महिला संदिग्ध हालात में फांसी पर झूलती मिली। ससुरालीजन आत्महत्या बता रहे हैं। मायके पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा उमरैन निवासी अमरदीप प्रजापति की पत्नी ज्योति (19) ने बाथरूम के जंगले से मंगलवार की रात गले में रस्सी बांधकर फांसी लगा दी। ससुरालीजनों ने पुलिस को सुबह लगभग 10 बजे सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव नीचे पड़ा था।
विज्ञापन


ससुरालीजनों ने बताया कि उन्होंने शव को नीचे उतारा है। एसआई सरोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसआई सरोज कुमार ने बताया कि महिला के मायके वाले पहुंच गए थे। उन्होेंने तहरीर नहीं दी है। ज्योति की11 माह पहले शादी हुई थी। घटना के दिन पति-पत्नी दोनों अपने कमरे में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। यह जांच का विषय है। ज्योति के पिता मदन निवासी अटसू से भी पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिधूना सुभाष अत्री ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed