{"_id":"5845ac9c4f1c1be359448127","slug":"wife-murdered-bodies-pressed-into-the-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुर जैनपुर के पास बंबा किनारे एक गड्ढे में चार दिन पुराना मजदूर महिला का शव दबा मिला। कुत्ते जब शव को नोंचने लगे तब घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। साथी मजदूर ने पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति तीन दिन पहले ही बच्चों को लेकर अपने मूल निवास चला गया था।
जिले कौशांबी के थाना मंजनपुर के सैदनपुर निवासी बचई अपनी पत्नी छोटी (30) और दो बच्चों के साथ ग्राम तेजलपुर में धान काटने आया था। साथ और भी कई मजदूर आए थे। सभी गांव में ही डेरा डालकर रह रहे थे। साथी मजदूरों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में बचई पत्नी छोटी और बच्चों के साथ मुरादगंज बाजार गया था। रात भर कोई वापस नहीं आया। दूसरे दिन शुक्रवार को बचई ने गांव आकर बताया छोटी अपने मायके चली गयी है। इसके बाद वह भी अपने दोनों बच्चों को लेकर चला गया।
वहीं सोमवार को उसका शव शेखुपुर जैनपुर के पास बंबा किनारे एक गड्ढे में दबा मिला। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि पति ही हत्या करके शव गड्ढे में दफनाकर भाग निकला है। मजदूर बबलू पुत्र हरीलाल निवासी रसूलाबाद की सूचना पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के परिवारीजनों को खबर कर दी गई है। पति की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी। - संजय कुमार मिश्रा, कोतवाली निरीक्षक