{"_id":"5a5501cd4f1c1bd1408b5915","slug":"when-rajiv-s-dead-body-arrives","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव का शव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजीव का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
auraiya
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। बाबरपुर के विकास कालोनी फि रोजनगर निवासी वीरेंद्र कुमार भाष्कर इटावा रोडवेज वर्कशॉप में कार्यरत है। उनके पांच बच्चों में दूसरे नंबर का पुत्र राजीव इलाहबाद में बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह बैंक की परीक्षा देने कानपुर आया था। परीक्षा बाद वह वापस ट्रेन से इलाहाबाद जा रहा था। तभी फतेहपुर के बिंदकी आउटर पर उसकी ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन के रुकने पर वह नीचे उतर था। इस बीच दूसरे तरफ से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पर लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ। शव पहुंचते ही राजीव की मां और बहन को रो रोकर बुरा हाल था।