{"_id":"5a5b8f624f1c1b68268b45fd","slug":"victim-s-house-kotwali-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":" बोलेरो सवार बदमाशों ने जीजा-साले को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार बदमाशों ने जीजा-साले को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे लूट के शिकार पीड़ित जीजा साले ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना(औरैया)। मैनपुरी से धान बेचकर ट्रैक्टर से आ रहे जीजा-साले को डोडापुर के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने दोनों को बोलेरो में डाल लिया और ट्रैक्टर साथ ले गए। बदमाशों की गिरफ्त से छूटकर रविवार सुबह दोनाें बिधूना कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने दूसरे कोतवाली का मामला बताकर दोनों को टरका दिया।
विज्ञापन
सहायल थाना क्षेत्र के गांव किचहिया निवासी शैलेंद्र सिंह ने बिधूना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह जीजा रामविदेश निवासी नगला कायस्थान थाना एरवाकटरा के साथ मैनपुरी से धान बेचकर ट्रैक्टर से आ रहा था। शुक्रवार रात नौ बजे बिधूना-सहार रोड पर पीछे से आई बोलेरो ने उनके ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई।
विज्ञापन
बोलेरो से उतरे सात आठ लोगों ने तमंचा लगाकर उन दोनों को बोलेरो में डाल लिया। गाड़ी के अंदर मारपीट बदमाशों ने धान बेचकर लाए गए एक लाख 12 हजार रुपये छीन लिए। रात दो बजे के बीच सिरसागंज- सैथरा रोड पर एक पंप के उन दोनों को बोलेरो से फेंक कर बदमाश भाग गए। बोलेरो सवार बदमाश रुपयों के साथ दोनों के मोबाइल और ट्रैक्टर को भी ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्त से छूटे जीजा-साले ने रात में ही पेट्रोल पंप से घर फ ोन किया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने घटना को दूसरे क्षेत्र की बताकर टाल दिया। समाचार लिये जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामला सिरसागंज थाने से संबधित का है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।