फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uproar over the death of the cow, put the jam

गाय की मौत पर हंगामा, लगाया जाम

Sun, 21 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला औरैया
अमर उजाला औरैया Updated Sun, 21 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the cow, put the jam
नदी पुल पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
खेत में गाय जाने पर कुछ लोगों ने उसके पैर में कुल्हाड़ी मार दी थी। गाय की उपचार के बाद मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और ऐरवाकटरा - सौरिख मार्ग पर जाम लगा दिया। बवाल को देखते हुए जिले की सीमा पर एक तरफ सौरिख (कन्नौज) व दूसरी तरफ ऐरवाकटरा (औरैया) की पुुलिस तैनात हो गई। पुलिस के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने कुल्हाड़ी मारने के एक आरोपी सत्तार खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


सौरिख थानाक्षेत्र के गांव नगला धरमाई निवासी होरीलाल यादव की गाय शनिवार की शाम ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव उदईपुर में पहुंच गई थी। यहां एक खेत में जाने पर कुछ लोगों ने गाय के पैर में कुल्हाड़ी मार दी। दो पैर में कुल्हाड़ी मारने से घायल गाय सड़क पर गिर पड़ी। जब होरीलाल अपनी गाय तलाशते हुए वहां पहुंचा तो उसकी हालत देखकर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद गांव से आए लोगों ने जमकर बवाल किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया और गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद होरीलाल की तहरीर पर ऐरवाकटरा पुलिस ने उदईपुर गांव के कमलेश कठेरिया, मुनीश कठेरिया व सत्तार खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


वहीं उपचार के दौरान रविवार को गाय की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने रविवार को फिर जमकर हंगामा किया और ऐरवाकटरा - सौरिख मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। नदी के उस पार सौरिख की पुलिस और दूसर तरफ ऐरवाकटरा की पुलिस तैनात रही। काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और दो घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने कुल्हाड़ी मारने के आरोपी सत्तार को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed