फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncle was shot to avenge the death of the tablet

चाचा की मौत का बदला लेने को मारी थी गोली

Wed, 01 Mar 2017 12:10 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 01 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uncle was shot to avenge the death of the tablet
kidnapping at gunpoint
शहर से मुकदमे की तारीख कर लौट रहे युवक को सोमवार शाम तीन युवकों ने गोली मार दी थी। घायल को सौ शैय्या अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। मामले के पीछे हत्या की रंजिश निकलकर सामने आ रही है। इसमें आरोपी के चाचा की पिटाई से मौत हुई थी। पीड़ित का पिता और भाई अभी भी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नगला तुला में बीते साल खेत पर ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष की मारपीट में आरोपी विपिन के चाचा की मौत हो गई थी। मामले में गांव के प्रदीप, उसके भाई तथा पिता महेश चंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रदीप कुमार को पिछले महीने जमानत मिल गई थी। पिता व भाई अभी भी जेल में है। सोमवार को इसी मामले में कोर्ट में तारीख थी। प्रदीप तारीख पर औरेया आया था। तारीख करके जब वह बाइक से शाम को गांव लौट रहा था। तभी गांव कमरा के पास नहर पर छुपकर बैठे गांव के विपिन कुमार व अन्य दो लोगों ने विपिन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण नहर की तरफ  दौड़े। पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने बताया कि घायल प्रदीप कुमार ने तीनों हमलावरों को पहचान लिया है। उसने बताया कि हमलावर शेखर निवासी शंकरपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज, विपिन पुत्र रमेश चन्द्र निवासी नगलातुला, अरविन्द निवासी बनकापुर्वा थे। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है। पीड़ित ने अभी तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed