फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two parts for the kiln stake

भट्ठे में हिस्सेदारी के लिए दो पक्ष भिड़े

Tue, 28 Mar 2017 11:54 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 28 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two parts for the kiln stake
घायल ब्रजेंद्र - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चपौली स्थित एक ईंट भट्ठे पर कब्जे के लिए हिस्सेदारों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान ईंट पत्थर एवं धारदार हथियार भी चले। एक पक्ष के कुठौंद के पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार लोग एवं दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन


कुठौंद के पूर्व ब्लाक प्रमुख की कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने सभी का उपचार कराया है।

एक पक्ष में शामिल पूर्व ब्लाक प्रमुख कुठौंद ब्रजेंद्र पुत्र बलराम निवासी कुठौंद जनपद जलौन ने बताया कि कुछ समय पहले चार लोगों के मध्य पार्टनरशिप डीड के साथ चपौली में ईंट भट्ठा लगाया गया था। प्रत्येक की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुछ समय से दो भागीदार राजू सिंह तोमर व उनकी पत्नी किरन देवी निवासी बूढ़ादाना जबरन ईंट बेंचकर पैसा अपने पास रखने लगे। मंगलवार को उन्हें पता चला कि राजू सिंह अपने पुत्रों सौरभ सिंह, विपेंद्र सिंह व अन्य अराजक तत्वों के साथ मिलकर ईंट निकाल कर अपने घर पर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जब वह वहां पर विरोध करने गए तो आरोपियों ने उनके साथ आए सत्येंद्र सिंह, हजरत एवं चालक शिवबालक निवासी गण कुठोैंद को मारपीट कर घायल कर दिया। यहीं नहीं उक्त लोगों ने उसकी स्कार्पियो कार को बुरी तरह से क्षतिग्र्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी यूपी 100 पर दी। इसपर मौके पर पहुंची डायल 100 के  प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव, सिपाही अनुराग व विशेंद्र सिंह दोनों पक्षों को थाने ले आए।


घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया  गया। बताते हैं कि ब्रजेन्द्र, किरन देवी का सगा भाई है और राजू उसका बहनोई है। काफी समय से दोनों पक्षों में भट्ठा अपने नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा है। थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराए जाने की तैयारी चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि भट्ठे में पार्टनरशिप को लेकर विवाद चल रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed