फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   TVS showroom operator surrenders 90 lakh in undisclosed income

टीवीएस शोरूम संचालक ने अघोषित आय में सरेंडर किए 90 लाख

Fri, 16 Nov 2018 11:26 PM IST
टीवीएस शोरूम संचालक ने अघोषित आय में सरेंडर किए 90 लाख
टीवीएस शोरूम संचालक ने अघोषित आय में सरेंडर किए 90 लाख Updated Fri, 16 Nov 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
औरैया। आयकर विभाग के छापे की जद में आए दो व्यापारी भाइयों में टीवीएस शोरूम संचालक ने 90 लाख रुपये सरेंडर कर दिए हैं। आयकर विभाग की टीम महाराजा शोरूम, महाराजा साड़ी सेंटर समेत चार फार्मों के संचालकों समेत टीवीएस शोरूम व बालाजी इंटीरियर फर्म के कागजों को सील कर जांच के लिए अपने साथ ले गई है। कागजों की पड़ताल के बाद जुर्माना तय किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में इन फार्मों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना होने की कार्रवाई हो सकती है।  
विज्ञापन


गुरुवार को शहर के यमुना रोड स्थित महाराजा फर्नीचर, महाराजा साड़ी सेंटर, टीवीएस शोरूम समेत छह फर्मों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था।   सुबह से पूरी रात और दूसरे दिन शुक्रवार सुबह तक चली कार्रवाई में आयकर अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठानों पर मौजूद सामान की सूची तैयार की है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान गोशाला रोड स्थित ताहिल ट्रेडिंग के संचालक जुगुल किशोर, ताहिल सेल्स की संचालिका, महाराजा साड़ी फर्म के संचालक अंकुर व महाराजा फर्नीचर फर्म के संचालक अंकुर व अमित के अलावा सुधीर अग्रवाल की श्रीबालाजी मोटर्स व श्री बालाजी इंटीरियर के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन


लगभग 16 घंटे तक चली जांच में आयकर विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों में सामान की सूची तैयार की। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की ओर से तैयार की गई सूची और बिलों के फौरी तौर पर किए गए मिलान में लगभग एक करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है। वहीं टीवीएस शोरूम संचालक सुधीर अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों की ओर से किए गए आकलन के बाद 90 लाख रुपये अघोषित आय के सरेंडर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारी सुधीर अग्रवाल की दोनों फर्मों के अलावा ताहिल ट्रेडिंग, ताहिल सेल्स, महाराजा साड़ी, महाराजा फर्नीचर के सभी अभिलेखों को अपने साथ ले गए हैं। इस संबंध में इनकम टैक्स अधिकारी उर्वीधर ने बताया कि सभी फर्मों के बिलों के अलावा सामानों की सूची तैयार कर अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed