फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck loaded with water from West Bengal got empty in Bhagyanagar

पश्चिम बंगाल से सरिया लादकर निकला ट्रक भाग्यनगर में खाली मिला

Sun, 14 Oct 2018 11:52 PM IST
पश्चिम बंगाल से सरिया लादकर निकला ट्रक भाग्यनगर में खाली मिला
पश्चिम बंगाल से सरिया लादकर निकला ट्रक भाग्यनगर में खाली मिला Updated Sun, 14 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with water from West Bengal got empty in Bhagyanagar
फफूंद थाने के बाहर खड़ा खाली ट्रक - फोटो : amarujala
फफूंद (औरैया)। दो अक्तूबर को दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से एक ट्रक सरिया लादकर नई दिल्ली के लिए निकला था। पांच दिन में उसे दिल्ली पहुंचना था। माल दिल्ली न पहुंचने पर सरिया मालिक ने ट्रांसपोर्टर को इसकी जानकारी दी। जिस पर ड्राइवर का पता किया गया तो वह फफूंद थाना क्षेत्र के बनके पुरवा का रहने वाला निकला।
विज्ञापन


सरिया मालिक रविवार को फफूं द आया। ड्राइवर के घर जाते समय वह लोग दिबियापुर रोड से गुजरे तो भाग्यनगर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खाली ट्रक खड़ा मिल गया। सरिया मालिक ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सरिया मालिक ने ड्राइवर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के ब्लॉक विश्वकर्मा मंदिर नुत्तम पल्ली बेना चीती थाना दुर्गा पुरम जिला वर्धमान के रोशन कुमार पुत्र सीताराम ने बताया कि दो अक्तूबर को ट्रक में 21 टन सरिया जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है को लोड करवाकर ट्रक से भेजा था। ड्राइवर शेरा निवासी ग्राम बनके पुरवा थाना फफूंद था। माल पंाच दिन में पहुंचना था, लेकिन जब ट्रक माल लेकर नहीं पहुंचा तो उन्होंने जिस ट्रांसपोर्टर से गाड़ी ली थी, उसके पास गया। वहां से गाड़ी के नंबर के द्वारा गाड़ी मालिक का पता लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी मालिक कानपुर का निकला। जब उसके पास ट्रांसपोर्टर और सरिया मालिक पहुंचे तो गाड़ी में पड़ा नंबर फर्जी निकला। सरिया मालिक ने गाड़ी मालिक के खिलाफ कानपुर में एक थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। उसके बाद वह ट्रक ड्राइवर का पता लगाते हुए यहां पहुंचे। यहां उन्हें ट्रक मिल गया है। माल गायब है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । ड्राइवर को पकड़ने के लिए दबिश दी है। ड्राइवर घर से फरार है। ड्राइवर के मिलने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed