फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Troopers arrested with eight bottles of wine

शराब की आठ बोतलों के साथ फौजी गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2017 11:11 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 09 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Troopers arrested with eight bottles of wine
डेमो पिक
कोतवाली पुलिस ने विदेशी शराब की आठ बोतलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेज दिया है। जांच में पता चला है कि आठ बोतलों की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक है। यह बोतलें विदेश से मंगाई गई थीं।
विज्ञापन


कोतवाली अजीतमल पुलिस के एसआई पवन पांडेय व त्रिलोकी मिश्रा हमराहियों के साथ फफूंद रोड पर जुआ के पुल के निकट बुधवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इन्होंने फफूंद की ओर से आ रही सोनाटा कार को रोका। चेकिंग में वाहन से आठ विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।  पुलिस ने शराब ले जा रहे आरोपी भारत सिंह पुत्र जयश्रीराम सिंह निवासी राघवपुरम थाना मुरार को गिरफ्तार कर लिया। शराब वाल्व फाइव ब्रांड की थी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि यह बोतलें विदेश से आई हैं। भारत में बिक्री नहीं है। आठ बोतलों की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक है। आरोपी रिटायर्ड फौजी है। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अजीतमल संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने शादी के लिए यह बोतलें मंगाने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed