फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traffic soldier stabbed to stop vehicle in no entry

नो इंट्री में वाहन रोकने पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट

Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic soldier stabbed to stop vehicle in no entry
घटना की जानकारी देता ट्रैफिक सिपाही। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नो इंट्री में घुस रहे ओवरलोड वाहन को रोकने पर व्यापारियों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटकर उसकी वर्दी फाड़ दी। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोपी दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिसकर्मी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। व्यापारियों की गिरफ्तारी के विरोध में अन्य कारोबारियों ने कोतवाली घेर ली, पर पुलिस ने इनकी एक न सुनी और दोनों व्यापारियों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस पर कारोबारी लौट गए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह ट्रैफिक सिपाही भूपेंद्र सिंह ने सुभाष चौराहे से एक ओवरलोड वाहन को नो इंट्री का हवाला देकर शहर के अंदर जाने से रोका। इस पर पुलिसकर्मी और ड्राइवर में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच शहर के बताशा मंडी निवासी हैप्पी गुप्ता एवं राम गुप्ता आए और पुलिसकर्मी को गालियां देने लगे। सिपाही भूपेंद्र के विरोध करने पर व्यापारियों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। मारपीट से पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने बीचबचाव कर उसे छुड़ाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने दोनों आरोपियों के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पाकर अन्य व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न करने का दबाव बनाने लगे। पुलिस के मुकदमा दर्ज कर लेने पर व्यापारी करीब आधे घंटे तक हंगामा कर लौट गए। कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed