फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor driver hostage, robbed

चालक को बंधक बना ट्रैक्टर लूटा

Sun, 22 May 2016 11:32 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 22 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver hostage, robbed
दो लाख लूटे - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन के पास बदमाशों ने चालक को बंधक बना ट्रैक्टर लूट लिया। ट्रैक्टर लूटने के बाद बदमाशों ने चालक को कुछ दूरी पर फेंक दिया। चालक ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर देहात जनपद के गांव तुलसीनगर निवासी मो. आलम पुत्र रसूल खां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार शाम फफूंद की ओर ट्रैक्टर से जा रहा था। तभी रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिटाई करते हुए बंधक बना लिया। चालक को बंधक बनाने के बाद दूसरा बदमाश ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। कुछ दूरी पर बदमाशों ने चालक मो. आलम को रास्ते में फेंक दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने रविवार को औरैया कोतवाली पहुंचकर अस्फाक निवासी घुसरामऊ, अंकित शुक्ला निवासी जोत जनपद कानपुर देहात व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed