फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor driver cleaner hostage robbed

चालक क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा

Mon, 07 Nov 2016 10:29 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 07 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver cleaner hostage robbed
बेला थाने में घटना की जानकारी देता चालक-परिचालक - फोटो : अमर उजाला
बेला-बिधूना मार्ग पर शनिवार शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। कार सवार बदमाश दोनों को वाहन में डाल कर भरथना के पास नदी किनारे ले गए और वहां उतारने के बाद चुपचाप चले जाने की धमकी दी। चालक- क्लीनर बेला आए तो पुलिस ने भरथना का मामला बताकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया।  
विज्ञापन


कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी कन्हैयालाल पांडेय का ट्रैक्टर उनके ही गांव का पंकज शर्मा चलाता है। वह शनिवार को इंटरलाकिंग ईंट लादकर इटावा गया था। उसके साथ क्लीनर इटावा के कांधनी निवासी मिहीलाल भी था। दोनों ईंटे उतार कर लौट कर रहे कि हरदू मोड़ के आगे स्कार्पियो सवारों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर रोक लिया। स्कार्पियो से उतरे चार लोगों ने चालक और क्लीनर को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और उनका एक साथी ट्रैक्टर लेकर चल दिया। इसके बाद स्कार्पियो सवार दोनों को भरथना के पास नदी किनारे ले गए।
विज्ञापन


सूनसान स्थान पर दोनों को उतार कर वे चले गए। जाते समय धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। चालक  क्लीनर पैदल ही भरथना कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने हरदू मोड़ पर लूट की घटना होने की बात पर उन्हें बेला थाने भेज दिया। जब वह लोग बेला थाना आए तो पुलिस ने भरथना का मामला होने की बात कहकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। बेला थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल भरथना क्षेत्र में है, इसलिए रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed