फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   To enter into the house of the girl raped

घर में घुसकर बच्ची से किया दुष्कर्म

Sun, 28 Aug 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 28 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
To enter into the house of the girl raped
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
 थानाक्षेत्र के तहत एक गांव में घर में नौ साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर युवक फरार हो गया। ग्रामीणों ने शक होने पर घटना की जानकारी उसके पिता की दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



पीड़िता के पिता ने बताया कि  वह पड़ोस के गांव में आयोजित कार्यक्रम में साउंड और लाइट लगाने गया था। घर में उसकी नौ साल की पुत्री अकेली थी। इसी बीच दूसरे गांव का एक युवक उसके घर कूद गया। उसने पुत्री का मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शक होने पर उसे जानकारी दी। घर पहुंचकर वह बच्ची की हालत देखकर सन्न रह गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव पंडपुर निवासी मुकेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मासूम को डाक्टरी के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी मगर वह फरार हो गया। थानाध्यक्ष आरके त्रिपाठी ने बताया कि दबिश दी जा रही है जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed