{"_id":"590a29014f1c1b7401441c37","slug":"thieves-stole-cash-and-lorries-from-the-closed-house-in-the-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दोपहर में बंद घर से नगदी व जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दोपहर में बंद घर से नगदी व जेवर चुराए
औरैया
Updated Thu, 04 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के कस्बा उमरैन में चोरों ने दिन दहाड़े बंद घर से नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। घटना के समय पीड़ित पत्नी को कानपुर जाने के लिए बस में बैठाने गया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुुरू कर दी है।
कस्बा उमरैन में बुधवार की दोपहर सर्वेश गुप्ता के बंद मकान में धावा बोलकर चोर तीन लाख रुपये नगद व दो लाख रुपये की कीमत के जेवर चुरा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को एक घंटे बाद घर पहुंचने पर हुई।
पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि बच्चे कानपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। इन दिनों उनकी परीक्षाएं चल रही हैं। इसी को लेकर वह दोपहर में पत्नी को कानपुर जाने के लिए बिधूना रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठाने गया था।
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर में घुसकर नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।