{"_id":"5814ce3d4f1c1b994fbc5266","slug":"the-truck-driver-fled-the-checkpoint-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से सीज ट्रक लेकर चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी से सीज ट्रक लेकर चालक फरार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान से आठ लाख की चोरी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ ने शुक्रवार को एक ट्रक सीज कर देवकली पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया। पुलिस को लापरवाह देख चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जब ट्रक नदारद मिला तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। वायरलेस कर सभी थानों को सूचना दी गई। इस पर अजीतमल कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक की घेराबंदी की। चालक ने पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
शुक्रवार को एआरटीओ ने एक ट्रक सीज कर देवकली पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को ट्रक का चालक दीपेंद्र सिंह पुलिस को चकमा देकर ट्रक लेकर भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना कोतवाली औरैया को दी। कोतवाली औरैया ने पुलिस ने वायरलेस सेट पर सभी थानों को सजग किया।
अजीतमल कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने मय फोर्स के हाइवे पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस टीम को ट्रक आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने चालक को धर दबोचा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजीतमल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उक्त ट्रक देवकली चौकी में सीज खड़ा था।
विज्ञापन
दो दिन पहले कोतवाली से गायब हो चुका है ट्रक
पुलिस कितनी सजग है और अपराधियों पर कितना खौफ है इसकी सच्चाई यह घटनाएं ही बता रही है। पुलिस थानों में रखे सामान और वाहनों की सुरक्षा नही कर पा रही है। 26 अक्टूबर की रात कोतवाली औरैैया के बाहर खड़ा ट्रक भी गायब हो गया था। पुलिस ने चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में इतिश्री कर ली।