{"_id":"56f03cc74f1c1bc118f14d24","slug":"the-thieves-cut-the-pipeline-thousands-of-liters-diesel-pour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पाइप लाइन काटी, हजारों लीटर डीजल खेतों में बहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पाइप लाइन काटी, हजारों लीटर डीजल खेतों में बहा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लीकेज पाइप लाइन का प्वाइंट (लाल घेरे में)
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी से कानपुर तक डाली गई भमिगत डीजल पाइप लाइन को चोरों ने काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पाइप लाइन में हुए लीकेज से हजारों लीटर डीजल खेतों में बह गया। सूचना पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अफसरों ने मौके पर पहुंच कर पाइप लाइन से हो रहा रिसाव बंद कराया। घटना से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। रविवार रात सहायल क्षेत्र के नवीमोहन गांव के पास यह घटना हुई।
नवीमोहन गांव के पास कुछ चोरों ने खेतों में 10 फीट नीचे दबी पाइप लाइन को गड्ढा खोद कर काट दिया। इससे तेज प्रेशर के साथ लाइन से डीजल के फव्वारे उठने लगे। आसपास के खेतों में डीजल तेजी से भरने लगा। खेतों में डीजल भरता देखकर घबराए चोर भाग खड़े हुए। पाइप लाइल में लीकेज की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग डीजल भरने के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने 100 मीटर इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया।
थानाध्यक्ष मो.फहीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को एहतियात बरतने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद खेतों में भरा डीजल निकाला जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद रही। इधर, घटना सूचना पाकर हिंदुस्तान पैट्रोलियम के डिप्टी मैनेजर मृणाल सिन्हा समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
डिप्टी मैनेजर ने बताया बरमारमऊ कंट्रोल रूम को सुबह चार बजे एलार्म से लीकेज की जानकारी मिली थी। उन्होंने क्षेत्र में तैनात गार्डो को इसकी जानकारी दी। गार्डों ने नवी मोहन गांव के पास पाइप लाइन में लीकेज होने की जानकारी दी। पता चला 384-385 किलोमीटर क्षेत्र के बीच लीकेज है। डिप्टी मैनेजर मृणाल सिन्हा ने बताया कानपुर से आए वरिष्ठ अफसरों और इंजीनियरों की टीम ने मशक्कत करके पाइप लाइन से हो रहे डीजल का रिसाव बंद कर दिया।
उन्होेने कहा करीब पांच लाख रुपये का डीजल बहने का अनुमान है, हालांकि इस संबंध में अधिकृत रिपोर्ट अभी आनी बांकी है। थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर ने बताया डीजल चुराने के लिए ही पाइप लाइन काटी गई है। घटना की अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।