{"_id":"5925d1f14f1c1b21445365f0","slug":"the-soldier-beaten-the-mess-in-charge-for-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन के लिए सिपाही ने मेस प्रभारी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोजन के लिए सिपाही ने मेस प्रभारी को पीटा
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 25 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
बेला थाना परिसर मेस में खाने को लेकर हुए विवाद में यूपी 100 के सिपाही ने मेस प्रभारी की जमकर धुनाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ बिधूना ने थाना एसआई को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बेला थाने में सिपाही व मेस प्रभारी के बीच हुई मारपीट की घटना में बुधवार की शाम यूपी 100 के सिपाही हरिओम यादव ने मैस प्रभारी सिपाही अमित कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में आरोपी सिपाही हरिओम ने बताया कि जब वह मेस में खाना खाने गए तो मेस प्रभारी सिपाही अमित कुमार ने खाना देने से मना कर दिया।
कहा कि आप मेस में प्रतिदिन खाना नहीं खाते हैं। इसलिए आपके लिए खाना नहीं बनाया गया है। जब सभी खा ले और अगर बचेगा तो आपको मिलेगा। इतना सुनते ही हरिओम ने अपना आपा खो दिया और अमित कुमार को गालीगलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दौड़ा लिया। घटना के दौरान मौजूद सिपाहियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह से मामला निपटाया। बाद में बेला थाना उपनिरीक्षक सुरजीत पाल के सामने दोनों को पेश किया गया । जहां अमित ने अपनी आप बीती सुनाई।
इस दौरान उप निरीक्षक सुरजीत पाल ने बताया कि थानाध्यक्ष बलराम शाही छुट्टी पर गए हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थानाध्यक्ष के आने के बाद उनके संज्ञान में मामला लाया जाएगा। जो निर्देश दिए जाएंगे उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध मेें सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। इस प्रकरण की जांच के लिए उप निरीक्षक सुरजीत सिंह को निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।