{"_id":"57531fae4f1c1b7d2f10a327","slug":"the-post-mortem-confirmed-the-killing-of-retired-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम में रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या की पुष्टि
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत दिनों रेलवे लाइन के किनारे मिले रिटायर्ड इंजीनियर के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर हत्या करने का तथ्य सामने आया है। वहीं मृतक के पुत्र ने दिबियापुर क्षेत्र की एक महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
औरैया के नरायनपुर निवासी पदम सिंह यादव गेल से सेवानिवृत्त इंजीनियर है। सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने बूढ़ादाना गांव में खाद की दुकान खोल ली। विगत दिनों वह दुकान खोलने गांव गए थे, मगर देर शाम तक गांव नही पहुंचे। उनका शव कान्हो गांव के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। मृतक के पुत्र रजनीश ने उस समय हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि रिटायर्ड इंजीनियर की मौत पिटाई से हुई। शरीर में कई चोटों के निशान भी हैं।
मृतक के पुत्र रजनीश ने दिबियापुर क्षेत्र के गांव प्रसाद पुर्वा निवासी मीनाक्षी के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उक्त महिला ने उनके पिता को बुलाकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद महिला ने ही उसे फोन करके बताया कि तुम्हारे पिता रेलवे लाइन किनारे बेहोश पड़े हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रुपकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि मामला अवैध संबधो से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा।